अभी होना मेरा
बाकी,
अभी जीना मेरा
बाकी,
अभी सुनना मेरा
बाकी,
अभी कहना मेरा
बाकी,
अभी बाकी है
हसरत भी,
अभी बाकी है
अरमान भी,
अभी बाकी है
धड़कन भी,
अभी बाकी है
ये जान भी,
अभी बाकी हैं
उम्मीदें,
अभी बाकी कई
सपने,
अभी बाकी नयी
कौशिश,
अभी बाकी मेरा
चलना,
अभी बाकी है
दिन ढलना,
अभी बाकी है
मिलना खुद से,
अभी बाकी है
जुड़ना तुझ से,
अभी बाकी हूँ
मैं,
अभी काफी हूँ
मैं,
मंजिल पे मैं
भी झूमुँगा,
अभी राही हूँ
मैं ..
-
- अजय बामल
No comments:
Post a Comment